April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राजनाथ ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, नहीं हिंसा, बातचीत करें

नई दिल्ली। अलग राज्य की मांग को लेकर दार्जीलिंग में हो रहे आंदोलन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदर्शनकारियों से हिंसा नहीं करने और किसी भी मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत करने की अपील की। सिंह ने वहां रहने वाले लोगों से कहा कि हिंसा से उन्हें कभी कोई समाधान खोजने में मदद नहीं मिलेगी और उन्हें शांति के साथ रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पार्टियां और पक्षों को सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत के जरिये अपने मतभेदों और गलतफहमियों को सुलझाना चाहिए। सिंह ने कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में हिंसा से कभी कोई समाधान खोजने में मदद नहीं मिलेगी। हर मुद्दे को आपसी वार्ता से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं दार्जीलिंग और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील करता हूं कि शांत रहें। किसी को हिंसा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी बात की और वहां मौजूद हालात पर चर्चा की।

Share to...