April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रसोई गैस के दाम फिर बढ़े, विमान सफर हो सकता है और महंगा

सरकार की अगले साल मार्च तक रसोई गैस पर सब्सिडी खत्म करने की पहल के तहत एक बार फिर एलपीजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ-साथ अब विमान से सफर करना भी महंगा हो सकता है। एलपीजी के दाम रविवार को 1.50 रुपये बढ़ाए गए हैं। वहीं, विमान ईंधन एटीएम के दाम 6 प्रतिशत बढ़ गए हैं। अगस्त से यह जेट ईंधन कीमतों में लगातार तीसरी बढ़ोतरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में मजबूती की वजह से यहां भी एटीएफ के दाम बढ़े हैं। दिल्ली में अब एटीएफ का दाम 3,025 रुपये बढ़कर 53,045 रुपये प्रति किलोलीटर होगा। अभी तक इसकी कीमत 50,020 रुपये प्रति किलोलीटर है। इंडियन आयल कॉरपोरेशन ने नए मूल्यों की जानकारी दी है। इससे पहले एक सितंबर को एटीएफ कीमतों में 4 फीसदी या 1,910 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। सरकार ने एलपीजी पर सब्सिडी समाप्त करने के लिए हर महीने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

Share to...