रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज स्वदेशी लड़ाकू विमान, तेजस में उड़ान की। बेंगलुरू स्थित एचएएल फैसेलिटी में एलसीए डिवीजन की हवाई पट्टी से रक्षा मंत्री ने एयर वाइस मार्शल एन तिवारी के साथ करीब आधे घंटे तक ये उड़ान भरी। उन्होनें अपनी इस उड़ान को जबरदस्त, रोमांचकारी और यादगार बताया। उड़ान के बाद रक्षा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे एचएएल हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड, डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और एरोनोटिकल डेवलपमेंट एजेंसी को तेजस के लिए बधाई देते हैं। उन्होनें कहा कि तेजस एक मल्टी रोल एयरक्राफ्ट है जो देश की हवाई सुरक्षा को और अधिक मजबूत करेगा।
उड़ान के दौरान मुख्य पायलट थे वायुसेना के एयर वाइस मार्शल एन तिवारी जो इनदिनों नेशनल फ्लाईंग टेस्ट सेंटर कए प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। रक्षा मंत्री की फ्लाईंग के बाद वहां मौजूद डीआरडीओ के चैयरमैन, सतीश रेड्डी ने बताया कि हवा में कुछ देर के लिए तेजस की कमान राजनाथ सिंह के पास थी। इसपर रक्षा मंत्री ने हामी भरी और कहा कि वे वैसा करते रहे जैसाकि तेजस के कैप्टन उन्हें बताते रहें
राजनाथ सिंह पहले रक्षा मंत्री हैं जिन्होनें स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी हैं इससे पहले जार्ज फर्नाडिंस और निर्मला सीतारमण ने भी देश के रक्षा मंत्री के तौर पर फाइटर जेट में उड़ान भरी थी, लेकिन दोनों ने ही भारतीय वायुसेना के रूसी लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी थी।
सुबह करीब 9ः30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पायलट के जी-सूट पहनकर लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस के कॉकपिट में बैठें। वे तेजस ट्रैनर एयरक्राफ्ट में बैठे थे जिसमें 2 पायलट्स उड़ान भर सकते हैं। इससे पहले करीब 9 बजे उन्होनें जी-सूट पहनकर और वायुसेना के एक अधिकारी से ब्रीफिंग लेते अपनी तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, ऑल सेट फॉर द डे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरी तेजस से उड़ान, कैप्टन जैसा कहा करता गया

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत