April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूजीसी ने जारी की सूचना, पीओके के संस्थानों में प्रवेश ना लें छात्र

भारत के यूजीसी जैसे उच्च शिक्षा नियामकों ने छात्रों के लिए एक सूचना जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि छात्र पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद किसी भी संस्थान में प्रवेश ना लें। इस सूचना के साथ तर्क दिया गया है कि यहां मौजूद किसी भी संस्थान को भारत सरकार की मंजूरी नहीं मिली है।
पीओके जम्मू कश्मीर का पाकिस्तान के कब्जे वाला क्षेत्र है, इसलिए एडवाइजरी में खासतौर से जम्मू और कश्मीर के छात्रों को सचेत किया गया है। यूजीसी ने कश्मीरी छात्रों को कहा है कि वह यहां चलने वाले विश्विद्यालयों या मेडिकल और टेक्निकल संस्थानों में एडमिशन ना लें। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के काफी स्टडेंट्स पीओके में मौजूद संस्थानों में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, इसलिए यह सूचना जारी की गई है।

Share to...