रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान विदेश मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में मौजूद अपने दूतावास को पोलैंड में शिफ्ट करने की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि देश के पश्चिमी भागों में हमलों सहित यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा। आगे की घटनाओं के बारे में स्थितियों का रिव्यू किया जाएगा।
आपको बता दें कि भारतीय दूतावास लगातार अपने उन नागरिकों के संपर्क में हैं जो वहां अब भी फंसे हुए हैं। वहीं दूतावास की ही मदद से अब तक तमाम भारतीयों को युद्ध स्थल से रेस्क्यू किया जा चुका है। यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास समय-समय पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करता रहता है, जिससे वहां मौजूद लोगों को बहुत मदद मिलती है।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत