यूक्रेन से जंग की आशंकाओं के बीच रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ परमाणु अभ्यास शुरू कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आदेश दिया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सैन्य अभ्यास की पुष्टि कर दी है। इस पर अमेरिकी रक्षा प्रमुख लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूसी सैनिक तैयार हैं।
एक तरफ जहां दोनों देशों के नेता बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रूस समर्थक अलगाववादी गुट भी यूक्रेन में धमाके करने लगा है। युक्रेन की सेना का आरोपा है कि पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर के उत्तर में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। यूक्रेनी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में 66 मामलों के बाद सुबह पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थक अलगाववादियों द्वारा 12 संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किए हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस समर्थक अलगाववादी नेता ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस समर्थक अलगाववादी सरकार के प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने एक बयान जारी कर सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सेना उनके इलाके में बड़े पैमाने पर गोलाबारी कर रही है।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत