रूस की सेना यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज करते हुए जल्द ही कीव पर कब्जा कर सकती है। पिछले 3 दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर 4 तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है। हालांकि, राजधानी कीव अभी तक रूसी सेना के कब्जे से दूर रही थी। अब खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा। बताया गया है कि जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने कहा है कि हम रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ के सभी प्रतिबंधों का समर्थन करेंगे। यूक्रेन-हंगरी सीमा को लेकर उन्होंने कहा कि हम शांति के प्रयासों का समर्थन करते हैं।
प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट ने कहा है कि हम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ खड़े हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि हमें अक्तूबर 2020 में राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन की प्रथम महिला से मिलने और देश के भविष्य के लिए उनके आशावाद के बारे में जानने का मौका मिला था। आज हम राष्ट्रपति और यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं जो अपने भविष्य के लिए बहादुरी से लड़ रहे हैं। वहीं तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने रूस के विदेश मंत्री से यूक्रेन में सैन्य अभियान को रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता के लिए स्थान के रूप में अंकारा की पेशकश को दोहराते हैं।
साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पीएम को यूक्रेन में स्थिति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस विवाद के चलते हो रहे जान-माल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत की वापसी के लिए अपना आह्वान दोहराया और शांति प्रयासों के लिए किसी भी तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की।

More Stories
Quad Summit Manila News 2026: क्या है मनीला क्वाड समिट और ट्रंप के नए बयान के मायने? जानिए पूरी खबर
Safai Mitra Samman Samaroh Ujjain Updates: स्वच्छता में नंबर वन बनाने में सफाई मित्रों का अहम योगदान, मुख्यमंत्री ने की सराहना
Siri Integration iOS 27.3 Updates: वेबसाइट पढ़कर अब आपके सवालों के जवाब देगी सिरी, जुड़ा नया कमांड