April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यह है यूक्रेन और रूस का वर्तमान हाल, जाने यूक्रेन के हालात

India Planning for a war

रूसी सेना लगातार यूक्रेन के खिलाफ अपने हमले को तेज कर रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव से कुछ दूर रूस की सेना लगातार हमले कर रही है। इस बीच खबर आई थी यूक्रेन के राष्ट्रपति भी देश छोड़कर चले गए हैं। लेकिन वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ऐसी सभी खबरों को झूठा करार दिया था।

उन्होंने कहा था कि वह अपने देश के लोगों को छोड़कर कहीं नहीं गए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर भी विमान लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं। रविवार तड़के सुबह 2 विमान करीब 300 छात्रों को लेकर भारत पहुंचे हैं। इससे पहले भी कई छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित बचाया जा चुका है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि नाटो देशों ने रूस के खिलाफ आक्रामण रवैया अपनाया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी करके सबको चौंका दिया है। वीडियो में मॉस्को में इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को दर्शाया गया है। यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दुनिया से यूएनएससी में रूस की मतदान शक्ति को खत्म करने का आग्रह किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दुनिया से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस की मतदान शक्ति को खत्म करने का आग्रह किया और कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूसी कार्रवाई को नरसंहार बताया।

रूस की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन बेलारूस में शांति वार्ता के लिए तैयार हो गया है। पहले यह खबरें आई थीं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बेलारूस में शांति वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

Share to...