पाकिस्तान की जनता की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। महंगाई की वजह से सब्जियों, पेट्रोल, डीजल आदि की ऊंची कीमत को लेकर जनता पहले से ही हलकान थी। अब वहां दूध के दाम बहुत ज्यादा बढ़ जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कराची डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने अचानक दूध के दाम में 23 रुपये लीटर तक बढ़त कर दी है और अब दाम 120 रुपये लीटर तक पहुंच चुका है। खुदरा बाजार में दूध 100 से 180 रुपये लीटर तक बिक रहा है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी रुपये का वैल्यू भारतीय रुपये के मुकाबले करीब आधा ही है। महंगाई से पहले से ही त्रस्त पाकिस्तान की जनता इससे काफी गुस्से में है। एसोसिएशन ने कहा कि सरकार से उसने पहले कई बार अनुरोध किया था कि दाम बढ़ाया जाए, लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसे खुद यह निर्णय लेना पड़ा। एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने कहा कि वे इस मामले में किसी दखल के लिए अधिकारियों से मिले थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। चारे का दाम कई गुना बढ़ चुका है और ईंधन की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं।
दूसरी तरफ, प्रशासन ने एसोसिएशन के इस कदम को गलत बताया है और महंगा दूध बेचने वाले खुदरा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई है। प्रशासन ने दूध के दाम 94 रुपये प्रति लीटर तय किया है। इसके बावजूद खुदरा विक्रेता 100 से 180 रुपये लीटर तक के रेट में दूध बेच रहे हैं। प्रशासन ने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नर्स से कहा गया है कि वे महंगे दामों पर दूध बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त एक्शन लें। एक दुकानदार को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया है।
यहां मिल रहा है 180 रुपये लीटर दूध, जनता मचा रही हाहाकार

More Stories
Young Woman Video Updates: विभाग के भीतर कथित व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो में लगाए कई आरोप
Registration Late Fee Updates: निर्धारित समय-सीमा के बाद पंजीयन कराने पर देना होगा विलंब शुल्क, जानें नई प्रक्रिया
Honey Bee Swarm Incident Updates: दुपट्टे से चेहरा ढंककर और भागकर विद्यार्थियों ने बचाई जान, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जारी किया बयान