April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मोहर

इंदौर: इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक ली गई।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मेयर इन कौंसिल की बैठक में खजराना चौराहे पर निर्माणधीन फलाय ओव्हर के अलाईमेंट में आ रही वॉटर सप्लाय लाईन को शिफट करने की स्वीकृति, बीएसएफ चौराहे के नाम से चौराहे का नामकरण करने हेतु नये स्थान का चयन करने की स्वीकृति, कृषि महाविद्यालय इंदौर के सामने वाले चौराहे का नामकरण कृषि वैज्ञानिक स्व. डॉ. सुभाष चंद्र जी व्यास किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके साथ ही निगम द्वारा शहर के जिन-जिन चौराहो के नामकरण की स्वीकृति प्रदान कि गई है। उन चौराहो पर नामकरण के बोर्ड लगाने के भी संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये। इसके साथ ही खुले में मांस बिक्री के संबंध में अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि सुनिश्चित करे की मांस का विक्रय खुले में नही हो।

इसके साथ ही वार्ड 50 में खेल संकुल तथा खातीवाला टैंक स्थित मैदान का नाम लक्ष्मण सिंह गौड़ मैदान करने की स्वीकृति तथा गर्मी के मौसम में जलापूर्ति सुलभ एवं सुचारू रूप से हो इस पर भी चर्चा हुई।

बैठक में आयुक्त प्रतिभा पाल, महापौर परिषद सदस्य निंरंजन सिंह चौहान,मनीष शर्मा मामा, अभिषेक शर्मा बबलू,जीतु यादव, राकेश जैन,अश्विनी शुक्ल, श्रीमती प्रिया डांगी, नंदकिशोर पहाडिया,राजेश उदावत, समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

Share to...