शिलांग। आसन्न चुनावों का सामना कर रहे मेघालय में कांग्रेस से 5 सहित 8 विधायक आज केंद्र में राजग में भाजपा की सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए। हाल में विधानसभा से इस्तीफा देने वाले सभी 8 विधायक मेघालय की राजधानी शिलांग में एनपीपी की रैली में पार्टी में शामिल हो गए। एनपीपी के प्रवक्ता जेम्स के संगमा ने रैली में घोषणा की कि उनके साथ, जनजातीय स्वायत्त जिला परिषद के 10 सदस्य भी औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हुए।
एनपीपी का नेतृत्व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा के बेटे कॉनराड के संगमा कर रहे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के 5 विधायकों सहित 8 विधायकों ने पिछले साल 29 दिसंबर को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दिया था और घोषणा की थी कि वे एनपीपी में शामिल होंगे।
मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 विधायक एनपीपी में शामिल

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन