केरल में एक मुस्मिल दंपति अब्दुल्लाह और खदीजा ने हिन्दू परिवार में जन्मी अपनी गोद ली हुई बेटी की शादी मंदिर में कराने का फैसला किया। यही नहीं शादी पारंपरिक हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुई। लोगों ने वर-वधू को ढेरों आशीर्वाद भी दिए।
राजेश्वरी नाम की ये लड़की मुस्लिम दंपति के पास तब आई थी तब वह 7-8 साल की थी। लड़की का पिता सर्वानन अपने मालिक अब्दुल्लाह के घर और खेत में काम करता था। जब उसकी मौत हो गई तब मुस्लिम दंपति ने उस लड़की को अपने तीनों बेटों के साथ पालना शुरू कर दिया।
हाल ही में 22 साल की राजेश्वरी को विष्णु नाम के एक लड़के से शादी का प्रस्ताव मिला। जब लड़के वाले उसके घर आ तो उन्होंने मंदिर में शादी करने के लिए जोर दिया। ऐसे में उन्होंने कन्हंगड़ के मनयुत्तू मंदिर का चुनाव किया, जहां सभी धर्मों के लोगों को आने की अनुमति है। इसलिए उनकी शादी यहां सम्पन्न कराई गई।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन