April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुलायम की बहू ने किया घूमर गाने पर डांस, वायरल, अब मचा बवाल

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में है। इसकी रिलीज भले ही अभी टल गई है लेकिन इस फिल्म के एक गाने पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के डांस ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया है। मुलायम की छोटी बहू के डांस के बाद अब करनी सेना के प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है।
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने चंद रोज पहले अपने भाई के विवाह में इस फिल्म के एक गाने घूमर पर जोरदार डांस किया था। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपर्णा का यह डांस बेहद चर्चा में है। गौरतलब है कि फिल्म पद्मावती का घूमर गाने पर बवाल मचा हुआ है। अब अपर्णा का डांस बेहद चर्चा में है। यह डांस वीडियो अपर्णा के भाई अमन बिष्ट के सगाई कार्यक्रम का है, जो कि हाल ही में लखनऊ में हुआ था।

Share to...