April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुन्नार में भूस्खलन, 13 लाशें निकाली गईं, 10 को बचाया

केरल के मुन्नार में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज की सहयोगी कंपनी कन्नन देवान हिल्स प्लांटेशन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के 80 से अधिक चाय बागान कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य आज सुबह से ही लापता हैं। इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

राजमलाई में नेम्मक्कड़ एस्टेट के पेटीमुडी डिवीजन में 20 परिवारों के घर पर एक बड़ी पहाड़ी गिर गई। परिवार के सदस्य कीचड़ और मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ समेत राज्य सरकार के बचाव दल दुर्घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। भारी और भूस्खलन के कारण रेस्क्यू टीम को पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

अब तक 12 शव बरामद किए गए हैं और 13 लोगों को बचाया गया है। पिछले 4 दिनों से मुन्नार पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। केडीएचपी के प्रबंध निदेशक और सीईओ के मैथ्यू अब्राहम से संपर्क नहीं किया जा सका। इस क्षेत्र में 2 दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं है।

केरल के मुख्यमंत्री ने वायुसेना से हेलिकॉप्टर की मांग की है, ताकि रेक्स्यू ऑपरेशन को चलाया जा सके। इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 50 लोगों की टीम को मौके पर भेजा गया है, जो भूस्खलन जैसे आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य करने में प्रशिक्षित हैं।

Share to...