एयरसेल मैक्सिस डील मामले में कार्ति चिदंबरम पर सीबीआई की कार्यवाही को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्ति के पिता पी चिदंबरम ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाए हैं। चिदंबरम ने सीबीआई पर कार्ति को परेशान करने का आरोप लगाया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट के जरिए कहा कि एयरसेल मैक्सिस डील केस में एफआईपीबी ने अनुशंसा की थी और मैने उसे अप्रूव किया था। सीबीआई को मुझसे पूछताछ करनी चाहिए वो कार्ति चिदंबरम को परेशान न करें।
चिदंबरम ने ये भी कहा कि सीबीआई इस मामले को लेकर गलत जानकारी फैला रही है। एरसेल मैक्सिस के मामले में एफआईपीबी के अधिकारियों ने सीबीआई के सामने बयान दर्ज कराए हैं, जो कि सही हैं।
इससे पहले गुरुवार को कार्ति चिदंबरम ने एयरसेल मैक्सिस मामले में सीबीआई के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। सीबीआई ने 2006 में एयरसेल मैक्सिस में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को हरी झंडी दिए जाने के मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।
मुझसे पूछताछ करे सीबीआई, मेरे बेटे को न परेशान : चिदंबरम

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की