April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में घमासान तेज

शिवसेना के बागी नेताओं के लीडर और विधायक एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के बीच शुक्रवार रात मुलाकात हुई है। इस जानकारी के सामने आते ही यह चर्चाएं तेज हो गई हैं कि शिवसेना से बगावत करने के बाद शिंदे क्या जल्द ही भाजपा को अपने समर्थन का ऐलान कर सकते हैं? इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद महाराष्ट्र में भाजपा ने शिंदे गुट के साथ सरकार बनाने की तैयारी तेज कर दी है।

असम के गुवाहाटी में शिवसेना के 38 बागी विधायकों के साथ डेरा जमाए एकनाथ शिंदे ने गुजरात जाकर वडोदरा में भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि मुलाकात के लिए रात साढ़े 10 बजे देवेंद्र फडणवीस मुंबई से निकले थे।

दोनों नेता चार्टर प्लेन से वडोदरा पहुंचे थे। एकनाथ शिंदे गुवाहाटी से वडोदरा के लिए निकले। जबकि फडणवीस मुंबई से रात साढ़े 10 बजे निकले। दोनों नेताओं के बीच देर रात 2 बजे मुलाकात हुई थी। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि दोनों नेताओं के बीच करीब 2 घंटे बातचीत हुई।

शिवसेना भी शिंदे गुट पर ऐक्शन लेने की तैयारी कर चुकी है। शिंदे समेत 16 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए डिप्टी स्पीकर ने शिवसेना का अनुरोध स्वीकार किया और शिंदे गुट को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार तक का समय दिया है।

Share to...