विनोद पातरिया,बैतूल: बैतूल जिले के शाहपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 7 बजे माचना नदी के पुल से एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर पलट कर नदी में गिर गया। हादसे में एक की व्यक्ति मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से बैतूल की ओर जा रहा हार्वेस्टर क्रमांक पीबी29बी 4561 शाहपुर में माचना नदी पर पातौवापुरा घाट की ओर पलट कर नदी में गिर गया। हार्वेस्टर इतनी बुरी तरीके से पलटा था कि हार्वेस्टर सवार चारों लोग उसी में नीचे दबे रहे। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग हार्वेस्टर में करीब 45 मिनट तक फंसे रहे। पास में ही नदी के पुल का निर्माण कार्य कर रहे पोकलेन को तत्काल घटनास्थल पर लाया गया तथा पोकलेन एवं स्थानीय नागरिकों की मदद से मृतक व्यक्ति का शव एवं तीन अन्य लोगों को निकाला गया।
घटना की जानकारी लगते ही शाहपुर एसडीएम अनिल सोनी, एसडीओपी एचएल शर्मा एवं शाहपुर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे।
एसडीओपी एचएल शर्मा ने बताया कि हादसे में कालासिंह पिता जागर सिंह 51साल निवासी ग्राम सकराली थाना भागसों जिला पटियाला पंजाब हारवेस्टर आपरेटर की मौत हो गई। जबकि करमसिंह निवासी पटियाला पंजाब, हारवेस्टर आपरेटर एवं ओमप्रकाश चौहान ग्राम अकरा थाना भारकचछ हारवेस्टर मालिक और रामशंकर कहार निवासी अकरा थाना भारकचछ जिला रायसेन घायल हुए है।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत