Ujjain : महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल बाबा को निहारने के लिए भक्तों का तांता आखिरकार लग ही गया। प्रशासन ने 25000 भक्तों के पंजीयन की व्यवस्था की थी। उसके अलावा 5 हजार भक्तों को सशुल्क पंजीयन की व्यवस्था भी की थी।
फिर भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देखते हुए पहले से ही तत्काल बुकिंग की व्यवस्था भी रखी गई थी। प्रशासन की व्यवस्थाएं इतनी सुचारू रूप से चलती रही कि लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए।
व्यवस्थित बेरिकेड्स, सुचारू रूप से संचालित निःशुल्क जूता स्टैंड, 1000 कारो और असंख्य दुपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल, सुविधाजनक प्रसाद और सशुल्क शीघ्र दर्शन व्यवस्था के काउन्टर, धूप से बचाव हेतु लगभग 700 मीटर का टेंट, चलने हेतु लगभग 1 किलोमीटर की मेटिंग, दर्शनार्थियों के मार्ग में जल का छिड़काव, दिव्यांगों के लिए 15 व्हील चेयर की व्यवस्था करते हुए दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए निः शुल्क 20 ई रिक्शा की व्यवस्था की गई। साथ ही 25000 मास्क का वितरण किया गया।
मंदिर प्रशासक नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर 1 लाख 25000 आधा लीटर की पानी की बोतलों का वितरण दर्शनार्थियो को किया गया। शिवरात्रि पर लगभग 35 – 40 मिनट में सुगम दर्शन हुए। कहा कि भक्तों का आंकड़ा बनने के बाद भी व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। कोरोनावायरस की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन