November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महागठबंधन के प्रत्याशियों का निर्णय बाकी, सीटों के बंटवारे की हुए घोषणा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन ने शनिवार को घटक दलों के बीच कौन किस सीट से चुनाव लड़ने की शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्याशियों के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और विधान पाषर्द भोला यादव तथा बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह की उपस्थिति में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि आपसी सहमति से बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में जदयू और राजद 101-101 सीटों पर तथा कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लडेगी।

Share to...