आज शिवरात्रि पर पुरे देश में महा शिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 12 ज्योतर्लिंगो में से एक महाकाल मंदिर में शिवलिंग दक्षिण मुखी हो से इसका महत्व अधिक है। पुरे विश्व में एक मात्र महाकालेश्वर मंदिर है जहां बाबा महाकाल को भस्म रमाई जाती है। अल सुबह भस्मार्ती की जाती है। सभी स्थानों पर शिवरात्रि होती है लेकिन महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि पर प्रदेश के गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने सह परिवार दर्शन किया।
देश भर के 12 ज्योतिर्लिंगों में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का अपना एक अलग महत्व है। यह स्वयंभू शिवलिंग है, जो बहुत जाग्रत है। इसी कारण केवल यहाँ तड़के 4 बजे भस्मार्ती करने का विधान है। मान्यता है की महाकाल को कालो के काल है। महाशिवरात्रि का पर्व उज्जैन में अलग महत्व रखता है देश भर से श्रद्धालु आज उज्जैन पंहुचे। आज देर रात 2 बजे महाकाल मंदिर में भस्मार्ती शुरू हुई, जिसमे पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। साल में एक बार ही 2 दिन तक लगातार 42 घण्टे बाबा महाकाल श्रद्धालुओ को दर्शन देते है।
महाकाल की में शिवरात्रि का पर्व नौ दिन पहले से आरंभ हो जाता है और यह शिव नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। जिसके चलते यहां भक्तों का ताता लगा रहता है। भगवान का नौ दिन तक अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाता है। बाबा महाकाल का आज भी अल सुबह भांग से अलौकिक श्रृंगार किया गया जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभुत दिखाई दिए।
उज्जैन कलेक्टर शशांक मिश्र ने बताया कि महाकाल मंदिर के प्रशासक के अनुसार लाखो श्रद्धालुओ के लिए अलग-अलग जगह पर होल्डप बनाये गए है सामान्य रूप से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओ के लिए 45 मिनिट में दर्शन करानी की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा श्रद्धालुओ के लिए 250 रुपए का टिकिट व्यवस्था भी की गयी है, जिसमें श्रद्धालुओ को जल्द से जल्द दर्शन की व्यवस्था है, इस बार विशेष रूप से होल्ड अप में रुके पानी और टॉयलेट की भी व्यवस्था की गयी है इसके अलावा भजन मंडली की भी व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 600 पुलिस कर्मी लगाए गए है। महाशिवरात्रि पर्व पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है।
शिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन अपने परिवार के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने पहुचे। उन्होंने बाबा का दुघ्धाभिशेक किया। इस दोरान प्रदेश की जनता और कमलनाथ सरकार के लिए भाईचारे और अमन चेन की कमाना की है। कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश खूब तरक्की और उन्न्नती करे। देश और दुनिया में मध्य प्रदेश नम्बर 1 रहे।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन