April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की महातैयारी, बाबा ने आज शिवताडंव रूप में दिए दर्शन

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योर्तिलंग मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। आज शाम से ही पुलिस और प्रशासन ने कमान सभाल ली है। सुबह बाबा महाकाल भक्तों के लिए 2 घंटे पहले जागेगे, जिसके बाद पंडे-पूजारियों ने महाकाल का विशेष पूजन और अभिषेक किया जाएगा। परम्परानुसार विधि-विधान से महाकाल की भस्म आरती की जाएगी। महाकालेश्वर के दर्शन के लिए देश और दूनिया से हजारों की तादात में श्रद्धालुओं उज्जैन पहुंचेगे।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमडेगा। देर रात 12 बजे से ही मंदिर के बाहर हजारों श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के इंतजार में खड़े रहेगे। रात्रि 2 बजे महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलेगे। जिसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा

महाशिवरात्री पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कौने-कौने से आए श्रद्धालुओं महाकाल के जयकारे लगाकर दर्शन के लिए इंतजार करते दिखाई देगे।
महाशिवरात्रि को देखते हुए मंदिर परिसर और बाहर दोनों ही जगह प्रशासन और पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आम श्रद्धालुओं के लिए हरसिद्धी के रास्ते से बैरिकेट लगाकर तैयारी की गई है।

जहां से श्रद्धालुओं को थोड़ा पैदल चलना पडेगा। साथ ही दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पडे़। मंदिर में पूरे दिन पंडे-पूजारियों द्वारा महाकालेश्वर का विशेष पूजन-अभिषेक किया जाएगा।

अल सुबह महाकालेश्वर भगवान के श्रंगार के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंदिर प्रशासन ने महाशिवरात्री पर्व को लेकर विशेष तैयारिया की गई है। सजावट को लेकर मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं दर्शन के लिए मंदिर में आते है जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है।

12 ज्योतिर्लिंगों में से सिर्फ उज्जैन में ही बाबा के विवाह के पूर्व शिव नवरात्री का उत्सव मनाया जाता है जहा प्रति दिन बाबा को संध्या आरती के पहले बाबा को हल्दी लगाकर नहलाया जाता है। आकर्षक श्रृंगार के साथ ही जिस तरह दुल्हा विवाह के पूर्व सारी रस्मे करता है उसी तरह बाबा महाकाल भी इस समय निराकार से साकार रूप धारण करते है जिसके बाद शिवरात्रि पर बाबा दुल्हा बनकर ब्याह रचाते हे शिव नवरात्री के आठवे दिन बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को शिव तांडव के स्वरुप में दर्शन दिए इस दोरान बढ़ी सख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन किए और अपने आपको धन्य माना।

Share to...