मुकेश मेहता, बुदनी। आज बुदनी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक शव को पोस्टमार्टम के बाद स्ट्रेचर पर रखकर परिजनों को पैदल अपने घर तक ले जाना पड़ा।
दरअसल कल शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि बुदनी में राधाकृष्ण मंदिर के समीप रहने वाले बबलू कुमरे पिता गुलाब कुमरे ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुच कर पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बुदनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
आज सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया और उसके पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों के अनुसार उन्होंने शव को घर तक ले जाने के लिए वाहन की मांग की पर उन्हें वाहन उपलब्ध नही कराया गया। जिसके कारण उन्हें शव को स्ट्रेचर पर ही घर तक ले जाना पड़ा।
कहने को बुदनी विधानसभा प्रदेश के मुखिया का विधानसभा क्षेत्र है पर न तो यहाँ शव वाहन है और नहीं किसी तरह की अन्य सुविधाएं। ये एक बड़ा सवाल है कि जब प्रदेश की मुखिया की विधानसभा क्षेत्र के ये हालात है तो बाकी जगह कैसे होंगे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित