भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सांवेर के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी नेताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से उपस्थित थे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष भारत सिंह चौहान, सांवेर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंदौर हुकुम सिंह सांखला, मार्केटिंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नगजी राम ठाकुर, वरिष्ठ खाती समाजसेवी हुकुम सिंह पटेल, किसान कांग्रेस इंदौर के जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य ओम सेठ शामिल थे।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि जिस गति से मध्य प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार शिवराज जी के नेतृत्व में काम कर रही है और भाजपा का संगठन जिस गति से काम कर रहा है। उस यात्रा में ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस के मित्र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। मंत्री तुलसी सिलावट जी के समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी नेताओं का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि सांवेर भी सिलावट के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त होगा।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित