April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश में सरकारी-निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में छाया है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन ने इस वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं दिल्ली एनसीआर से लेकर हर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद करने के अलावा सार्वजनिक स्थान और आयोजन रद्द किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने भी अग्रिम आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी और निजी स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

कहा गया है कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। एमपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश की साल 2020 की हाई स्कूल सर्टिफिकेट कक्षा 10 वीं, परीक्षा 27 मार्च 2020 तक चलेंगी, जबकि 12वीं कक्षा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 31 मार्च 2020 तक चलेंगी। कोरोना वायरस और उससे जनित बीमारी के संक्रमण से विद्यार्थियों को बचाने के लिये एहतियात के तौर पर राज्य शासन ने प्रदेश के शासकीय व निजी विद्यालयों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किये है।

एक आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 75 पहुंच चुकी है, इनमें कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस से होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 6 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 10, केरल में 17, कर्नाटक में 5, महाराष्ट्र में 11 और लद्दाख में 3 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

Share to...