मध्य प्रदेश के कुल जिले से थे जहां पर कोरोनावायरस दस्तक नहीं दे पाया था। लेकिन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चालू की गई आवाजाही में कोरोना भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच रहा है।
बात करेंगे यदि सागर की तो यहां कुछ समय पहले एक भी पॉजिटिव केस नहीं था। देखते-देखते वहां 8 मामले हो गए हैं। सागर के गोपालगंज में पटेल नगर से एक नया पॉजिटिव मामला मिला है। 180 सेंपल के टेस्ट में ये मामला सामने आया है। बताया जाता रहा है 28 साल का ये युवक इंदौर से सागर आया था।
वहीं अब इस मामले को मिलाकर सागर में कुल एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 पहुंच गई है । क्षेत्र में बेरीकेटिंग कर दी है और सेनेटाइजेशन भी शुरू करा दिया है। बीएमसी के डीन डॉ जी एस पटेल ने मेडीकल बुलेटिन जारी कर पुष्टि की है । इसके बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि हम ग्रीन जोन में होने के कारण अपने कारोबार को फिर से शुरू करना चाह रहे थे, लेकिन लाॅकडाउन खत्म होने कि सीमा के पहले इस तरह पॉजिटिव का आना परेशानी का कारण बन रहा है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित