रीवा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मऊगंज को जिला घोषित कर दिया है। मध्यप्रदेश का 53वां जिला बना मऊगंज,अब सतना जिला रीवा संभाग का सबसे बड़ा जिला हुआ। चार तहसील मिलाकर मऊगंज को नया जिला बनाया गया है।सीएम ने घोषणा की है कि 15 अगस्त को जिला मुख्यालय मऊगंज में झंडा फहराया जाएगा। मऊगंज,नईगढ़ी, हनुमना और देवतालाब को मिलाकर मऊगंज नया जिला बनाया जाएगा।
रीवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ने क्षेत्रवासियों सहित प्रदेशवासियो को कई सौगाते दी है।
दरअसल मऊगंज को जिला बनाए जाने को लेकर रीवा के डीएम ने सचिव मप्र शासन राजस्व विभाग मंत्रालय को अपना प्रस्ताव भेजा था। मऊगंज जिला बनने से 1070 गांव सहित काफी आबादी रीवा से अलग हो जाएगी। आज 4 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को नया जिला बनाने की घोषणा की। मऊगंज को जिला बनाने को लेकर भेजे गए प्रस्ताव में ये तय हुआ है कि 1070 गांव आएंगे। इसके अलावा 10 राजस्व सर्किल और 264 पटवारी हल्के शामिल होंगे। इसके अलावा मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना इस जिले में शामिल होंगी। इनको रीवा से अलग कर दिया जाएगा।
सीएम द्वारा मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा करते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित