भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एक विशेष प्रस्ताव लाकर रेप कानूनों को सख्त बनाया है। मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने या फिर गैंगरेप के आरोपियों को फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। सरकार के सख्त कानून के बाद भी प्रदेश में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी भोपाल में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 5 माह पहले भी इसी थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था।
जानकारी के अनुसार भोपाल के एमपी नगर थाना इलाके में रविवार को कोचिंग से घर वापस लौट रही एक छात्रा से गैंगरेप की खबर है। पुलिस ने बताया कि छात्रा कोचिंग के बाद घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसका एक पुराना दोस्त मिल गया। बताया जा रहा है कि दोस्त ने छात्रा को कुछ देर बात करने के लिए एक रेस्टोरेंट चलने का ऑफर दिया, लेकिन वह उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया और वहां पहले से मौजूद 3 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा का बलात्कार किया।
भोपाल के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर अपने घर पहुंची और इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
भोपाल में कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन