भोपाल पुलिस ने खंडवा से प्रतिबंधित संगठन सिमी के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रफीक और बबलू बताए गए।
भोपाल के अचारपुरा इलाके में टॉफी फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। सूचना मिलते ही गांधी नगर समेत अन्य जगहों से फायर दमकल भेजी गई। स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल, घटना की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है।
मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने की मांग उठाई है। इसको लेकर पहले भी मुहिम शुरू की गई थी। सारंग का कहना है कि नाम बदलने को लेकर मैंने सरकार से अपील की थी। मैं फिर चाहूंगा कि भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल किया जाए। इसको लेकर मैं पत्र भी लिखने वाला हूं।
सागर के बंडा-बादरी रोड पर गुरुवार देर रात डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्राम उल्दन में गुस्साए ग्रामीणों ने दिन में चक्काजाम कर दिया। मौके पर एसडीओपी सहित बहरोल पुलिस पहुंची। गुस्साए परिजन मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। दुर्घटना में शलकू पटेल और नंदू पटेल की मौत हुई थी।
