April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना किट, जाने इसके बारे में

कोरोना संक्रमण के मामले देश में हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन हजारों नए कोरोना केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना टेस्टिंग किट को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारत में बुधवार को दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना किट लॉन्च की गई। इस किट को आईआईटी दिल्ली ने बनाया है। किट को कोरोश्योर नाम दिया गया है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को कोरोश्योर टेस्टिंग किट को लॉन्च किया। इस किट से 85 मिनट में कोरोना संक्रमण की जांच का सौ फीसदी सही रिजल्ट मिलेगा। वर्तमान समय में कोरोना टेस्टिंग के लिए सैंपलिंग की जाती है और फिर उसका रिजल्ट घंटों बाद आता है, जबकि आईआईटी दिल्ली की टीम की ओर से तैयार की गई यह किट जांच-फ्री प्रणाली के तहत काम करती है।

आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित यह तरीका प्रोब-फ्री है, जिससे सटीकता के साथ कोई समझौता किए बिना टेस्टिंग की लागत बेहद कम हो जाती है। 100 फीसदी सही रिजल्ट आता है। खास बात यह है कि आईआईटी दिल्ली देश का पहला ऐसा शिक्षण संस्थान है, जिसकी टेस्टिंग किट उपयोग में लाई जाएगी। कुसुम स्कूल ऑफ बॉयोलोजिकल साइंसेज की लैब में इस तकनीक को विकसित किया गया है।

आरटी-पीसीआर में इस बात की जांच की जाती है कि वायरस मौजूद है या नहीं। इसके लिए व्यक्ति के रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट, थ्रोट स्वैब या नाक के पीछे वाले गले के हिस्से से सैंपल लिया जाता है। इसके नतीजे आने में औसतन 24 घंटे का वक्त लगता है।

Share to...