April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना, आंकड़ा पहुंचा 900 के आंकडे के पार

शनिवार शाम 6 बजे तक कोरोना के कुल 918 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 819 मामले कोरोना से पीड़ित हैं और 79 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और एक मरीज माइग्रेट हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार तड़के 3 बजे तक भारत में कुल 834 मामले थे। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

यहां मरीजों की संख्या 180 हो गई है। वहीं, गौतमबुद्धनगर के डीएम बीएन सिंह ने आदेश दिया है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर मकान मालिक गौतमबुद्धनगर में एक महीने के बाद ही किरायेदारों से किराया ले सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी मजदूर को किराए की वजह से घर से नहीं निकाला जा सकता।

Share to...