April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत में अब तक 4 की मौत, 167 संक्रमित, यहां स्कूल से कॉलेज तक सब परिक्षाएं रद्द, जाने पूरा हाल

कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पंजाब के नवांशहर में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत के बाद भारत में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार देश में अब तक 167 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 25 विदेशी नागरिक शामिल हैं। जिन 4 लोगों की मौत हुई है उसमें दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र व पंजाब के एक-एक मरीज शामिल हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए 50 शहरों से 850 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। हालांकि ये सभी सैंपल निगेटिव रहे हैं। हम और ज्यादा बड़े पैमाने पर सैंपल लेंगे। मौजूदा अध्ययन के अनुसार पता चलता है कि यह वायरस कम्युनिटी से नहीं फैलता है।

  • कोरोना वायरस से मुंबई में गुरुवार को दो और महिलाएं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। महाराष्ट्र में अब वायरस से कुल 47 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक महिला ब्रिटेन से आई थी और एक दुबई से लौटी थी।
  • लाइफ लाइन लोकल ट्रेनों में भी भीड़ बेहद कम हो गई है।
  • छत्तीसगढ़ में 23 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री यूके से है।
  • आंध्र प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे मामले की पुष्टि हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 15 मार्च को इंग्लैंड से लौटा एक शख्स इस विषाणु से संक्रमित पाया गया है।
  • रेलवे ने कोरोना वायरस के खतरे और यात्रियों की कम संख्या के कारण गुरुवार को 84 और ट्रेनों को रद कर दिया जो 20 से 31 मार्च के बीच नहीं चलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही रद ट्रेनों की कुल संख्या 155 पर पहुंच गई है।
  • मध्यप्रदेश में अब तक एक भी केस पॉजिटिव नहीं पाया गया लेकिन इतिहातन तौर पर स्कूलों बंद कर दिया गया था। अब सीबीएसई की परिक्षाएं रद्द होने के बाद मध्यप्रदेश माध्यमिक बोर्ड की 10वीं के साथ-साथ 12 वीं के परिक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है। यह परिक्षाएं अगले आदेश तक के लिए स्थिगित की गई है।
  • वहीं विक्रम विश्वविद्यालय ने भी अपनी सभी परिक्षाएं 20 मार्च से तत्काल प्रभाव से स्थिगित कर दी है। इसके लिए दोबारा से नया टाइमटेबल जारी किया जाएगा। फिलहाल सभी परिक्षाएं अगले आदेश तक रद्द रहेगें
Share to...