April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत के हिस्से का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान को नहीं देंगे : जलशक्ति मंत्री

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि रावी नदी पर बैराज प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद भारत के हिस्से के पानी की एक बूंद भी पाकिस्तान जाने नहीं देंगे। उन्होंने रावी नदी पर चल रहे बैराज निर्माण का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि भारत अपने हिस्से के पानी का पूरा इस्तेमाल करेगा। इसे किसी और देश में जाने नहीं दिया जाएगा। बैराज के पूरा होने पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों को बराबर.बराबर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

शेखावत ने यह भी कहा कि बांध में क्षमता से ज्यादा पानी भरने के बाद इसे सीमावर्ती इलाके के 100 गांवों में भेजा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र 86 और पंजाब सरकार 14 प्रतिशत फंड मुहैया कराएगी। उन्होंने बताया कि रणजीत सागर बांध से सिंचाई के लिए 726 करोड़ रु लागत आने का अनुमान है। केंद्र सरकार ने एक्सेलेरेटेड इरीगेशन बेनिफिट प्रोग्राम के तहत 135 करोड़ बैराज निर्माण के लिए जारी किए है।

Share to...