April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय रेलवे ने बदले बहुत से नियम, ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है बहुत जरूरी

अब भारत में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने पर आपको लगेगा आप विदेश आ रहे हैं। भारत में भी यात्रा करने के लिए आपको पूरा ब्यौरा देना होगा। विदेश यात्रा की तर्ज पर अब ट्रेनों में यात्रा करने पर भी विस्तृत ब्यौरा देना होगा। इसके लिए भारतीय रेलवे की ओर से जारी फार्म में पूरा ब्यौरा देना होगा। खासतौर पर इसमें यात्री को अपने गंतव्य स्थल पर ठहरने की जगह का पूरा पता लिखना होगा। यह फैसला भविष्य में भी लागू रहेगा। अभी तक यात्रा के लिए ट्रेन टिकट लेते समय फार्म पर केवल अपना पता देना होता था। लेकिन अब दोनों जानकारी देनी होगी। इससे रेलवे को संबंधित व्यक्ति का पता करना आसान रहेगा।

कोविड-19 के शुरुआती समय इस तरह की चुनौतियां का सामना करना पड़ा। कोरोना संक्रमित यात्रियों का पता लगाने और उसके साथ यात्रा करने वालों की पहचान करने में कठिनाई हुई। स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों को लाकडाउन की वजह से बंद पड़ी आवाजाही से टैक्सी व बसों की सुविधा नहीं मिल रही है। रेलवे इस बाबत पहले ही सूचना लेकर संबंधित राज्यों को इसकी जानकारी दे सकता है।

लॉकडाउन में फंसे लोगों को निकालने के लिए चालू की गई स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का पहला चरण 22 मई को पूरा हो जाएगा, जिनके विस्तार का फैसला अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। दूसरे चरण में स्पेशल एसी ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पिछले तीन दिनों के स्पेशल राजधानी ट्रेनों के संचालन की समीक्षा में मिली खामियों को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।

इन ट्रेनों में टिकट कैंसिल कराने वालों की संख्या अधिक होने की वजह से भारतीय रेलवे को अपनी टिकट कैंसिलेशन पुरानी नीति को ही लागू करना पड़ा है। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित टिकटों की प्रतीक्षा सूची की सीमा निर्धारित कर दी गई है, जो ट्रेनों के नियमित संचालन के बाद भी लागू रहेगी। वेटिंग टिकट वाले अब ट्रेनों में प्रवेश नहीं पा सकते है।

स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में 22 मई तक कोई टिकट उपलब्ध नहीं है। रेलवे के अनुसार 14 मई तक कुल 2.34 यात्रियों ने रेलवे का टिकट कटा लिया है। इसके लिए कुल 1.25 लाख पीएनआर जारी किये गये हैं। रेलवे को इन टिकटों को बेचने से कुल 45.30 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। 14 मई तक कुल 25737 यात्रियों ने इन ट्रेनों से यात्रा पूरी की है। गुरुवार को कुल 18 स्पेशल राजधानी ट्रेनें अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं।

वहीं रेलवे ने 30 जून तक के सभी टिकटों को कैंसिल कर दिया है, हालांकि इसका श्रमिक और स्पेशल ट्रेनों पर असर नहीं पड़ेगा और वो जारी रहेंगी। साथ ही कैंसिल टिकटों का पैसा रिफंड कर दिया गया है।

रेलवे ने ट्रेन में सफर के लिए यात्रियों की संख्या को भी फिक्सड कर दिया है। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार इंडिया रेलवे केटरिंग एंड टूरजिम कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर ही टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। एसी 3 टियर में 100 वेटिंग लिस्ट और एसी 2 टियर में 50 टिकटें वेटिंग लिस्ट कोटे में बुक हो सकेंगी। इसके अलावा बोर्ड ने 200 वेटिंग टिकटें स्लीपर क्लास के लिए निर्धारित की हैं।

रेलवे ने कहा है कि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कंफर्म टिकट पाने वाले यात्री में अगर किसी तरह के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे सफर की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही उसे टिकट का पैसा रिफंड कर दिया जाएगा।

Share to...