भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक बड़ा ऐलान किया। सानिया मिर्जा ने अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सानिया ने यह फैसला उनकी चोट को लेकर किया है। सानिया ने बताया है कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में खेलेंगी। यह चैम्पियनशिप ही सानिया के करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।
इस दुबई टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज 19 फरवरी को होगा। यह एक WTA 1000 इवेंट होगा। सानिया अपने फैन्स को इसी टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलती नजर आएंगी।
36 साल की सानिया मिर्जा डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 भी रह चुकी हैं। चोट के कारण यूएस ओपन नहीं खेल सकी थीं। ऐसे में सानिया मिर्जा इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी और इसके बाद यूएई में चैम्पियनशिप खेलकर टेनिस को अलविदा कह देंगी।
ये अवॉर्ड और खिताब जीत चुकीं सानिया
सानिया मिर्जा अर्जुन अवॉर्ड (2004), पद्म श्री अवॉर्ड (2006), राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड (2015) और पद्म भूषण अवॉर्ड (2016) से भी सम्मानित हैं। सानिया ने अब तक 6 बड़ी चैम्पियनशिप में मेडल जीते हैं।
उन्होंने डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2016), विम्बलडन (2015) और यूएस ओपन (2015) खिताब जीता है। इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में भी तीन ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), फ्रेंच ओपन (2012) और यूएस ओपन (2014) खिताब जीते हैं।
सानिया मिर्ज़ा के संन्यास लेने की खबर से फैन्स में निराशा है।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत