April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भगवान श्री राम महाकाल के दरबार में, अनुपम और मनोरम दृश्य, देखें वीडियो

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की बहुत सी विशेषताएं हैं इसलिए वह हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन इस बार शिव से मिलने स्वयं राम बहुत हैं। हरिहर मिलन तो हर साल देखा जाता है। पहली बार देखने को महाकाल मंदिर में राम और शिव का मिलन देखने मिल रहा है।

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होना है। जिसके चलते हैं पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। ऐसे में महाकाल मंदिर से कैसे पीछे रह जाता। महाकाल मंदिर में श्री राम नाम के दीपक जलाए गए हैं। मंदिर में ऐसा अनुपम दृश्य है मानो आज दिवाली हो।

महाकाल मंदिर में श्री राम का नाम गुंजायमान है इससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे मानो स्वयं भगवान राम महाकाल के दरबार में पधार गए हो। महाकाल मंदिर की साज-सज्जा भी देखते ही बनती है। वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि मंदिर किस तरह जगमगा रहा है और मंदिर में श्री राम की जय जयकार हो रही है।

Share to...