गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति भवन में औपचारिक कार्यक्रम में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति बोलसोनारो 26 जनवरी को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस पर परेड में मुख्य अतिथि होंगे। शुक्रवार को ही बोलसोनारो दिल्ली पहुंचे थे। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एयरपोर्ट पर ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो की अगवानी की थी।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत