वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि बैंक की परीक्षाएं अब से 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होंगी। परीक्षाएं स्थानीय भाषा में कराने की कर्नाटक सहित दक्षिण भारतीय राज्यों के सांसदों की मांग को सरकार ने मान लिया है। अबतक बैंक भर्ती की परीक्षा के लिए सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं को मान्यता थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस संदर्भ में कुछ दिन पहले ही कहा था कि दक्षिण भारत राज्यों के सांसदों ने मांग रखी है कि बैंक भर्ती की परीक्षा स्थानीय भाषाओं में भी कराई जाए। इस बारे में मंत्रालय विमर्श कर रहा है। उन्होंने कहा था कि यह एक गंभीर मसला है। मैं इस पर गौर करूंगी और संसद में इस बारे में जवाब दूंगी।
पिछले गुरुवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा कांग्रेस के जी सी चंद्रशेखर ने उठाया था। बैंक में भर्ती परीक्षा और अन्य परीक्षाएं स्थानीय भाषा में कराने का अनुरोध कर रहे चंद्रशेखर ने अपनी बात कन्नड़ भाषा में रखी। चंद्रशेखर ने कहा था कि भारतीय बैंकिंग सेवा परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाएं अंग्रेजी और हिंदी में ली जानी चाहिए।
बैंक की परीक्षाएं अब से 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होंगी : निर्मला सीतारमण

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET) 2024 की तारीख हुई जारी, इस तारीख से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी शुरू
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’