April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बेशकीमती चांदी के जेवर सस्ते दामों में बेचते चांदी चोर आया क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने चांदी के बेशकीमती गहने सस्ते दामों में बेचने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद महंगे दाम की बेशकीमती ज्वैलरी सस्ते दामों में बेचने की फिराक में घूम रहा था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल इंदौर के सर्राफा थाना अंतर्गत नवकार श्री बड़ा सराफा चांदी की होलसेल दुकान पर काम करने के दौरान 1 किलो 800 ग्राम चांदी के बेशकीमती आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपी चोरी की बेशकीमती ज्वेलरी सस्ते दामों में बेचने की फिराक में घूम रहा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया,तो उसने अपना नाम सन्नी उर्फ छोटू उर्फ प्रियांशु सिंह निवासी बाणगंगा बताया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने आभूषण नवकार श्री बड़ा सराफा चांदी की होलसेल दुकान से चुराया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share to...