April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीटिंग रिट्रीट : शक्ति प्रदर्शन, पहली बार हुआ यह सब कुछ अनोखा

गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के प्रतीक के रूप में दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह आयोजित हुआ। इस बार बीटिंग द रिट्रीट समारोह बेहद खास रहा क्योंकि समारोह में पहली बार 1,000 स्वदेशी ड्रोन से आसमान जगमगाया। मेक इन इंडिया पहल के अंतर्गत इस समारोह की अवधारणा डिजाइन और कोरियोग्राफी की गई है।

10 मिनट के इस ड्रोन लाइट शो के जरिए आकाश में 75 सरकारी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा मेक इन इंडिया, आजादी का अमृत महोत्सव जैसे अभियानों को ड्रोन के जरिए आसमान में दर्शाया गया। बीटिंग द रिट्रीट समारोह में पहली बार लेजर शो का आयोजन किया।

भारतीय उत्साह के साथ मार्शल संगीत की धुनें इस साल समारोह की खास रही। भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड कुल 26 धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसकी शुरुआत वीर सैनिक की धुन बजाते हुए मास बैंड से हुई। इसके बाद पाइप्स एंड ड्रम बैंड, सीएपीएफ बैंड, एयर फोर्स बैंड, नेवल बैंड, आर्मी मिलिट्री बैंड और मास बैंड आए। समारोह के मुख्य कंडक्टर कमांडर विजय चार्ल्स डी क्रूज रहे।

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए समारोह में कई नई धुनें जोड़ी गई हैं। इनमें केरल, हिंद की सेना और ऐ मेरे वतन के लोग शामिल हैं। इस कार्यक्रम का समापन सारे जहां से अच्छा लोकप्रिय धुन के साथ हुआ।

Share to...