April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीजेपी, शिवसेना 135-135 सीटों पर लडेगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

भाजपा और शिवसेना आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बराबर संख्या में सीटों 135-135 पर चुनाव लड़ेंगी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। राज्य में इस साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस इस शीर्ष पद के लिए लोगों, भाजपा और शिवसेना की स्वभाविक पसंद हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दल 288 सदस्यीय विधानसभा में 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और 18 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ेंगे।
पाटिल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि दोनों दल विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगे। हमारी पार्टी इससे पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि हमारे 122 विधायक हैं और 8 निर्दलीय विधायक भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। इस तरह हमें सिर्फ 5 सीटें अतिरिक्त मिलेंगी।
पाटिल ने कहा कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में आलोचनात्मक संपादकीय लिख कर सार्वजनिक तौर पर आलोचना नहीं की जाए, बल्कि वे इसे आंतरिक रूप से जाहिर करें।

Share to...