भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर नगर निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई करने का वीडियो सामने आने के बाद आकश विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। अब पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया है। आकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 294, 323, 506, 147, 148 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
आकाश विजयवर्गीय भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। इस मामले को लेकर आकाश विजयवर्गीय का कहना है कि वो इस तरह से भ्रष्टाचार और गुंडई को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि आवेदन, निवेदन और फिर दना दन के तहत हम अब कार्यवाही करेंगे।
निगम के अधिकारी की पिटाई के मामले में आकाश के साथ ही 10 अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आकाश को कोर्ट के सामने पेश भी किया गया।
बता दें कि आकाश विजयवर्गीय का मारपीट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश निगम अधिकारी से साथ मारपीट कर रहे हैं। इंदौर के निगम अधिकारियों की टीम जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए आई थी, लेकिन आकाश विजयवर्गीय ने उन पर ही कार्यवाही कर दी। आकाश क्रिकेट बैट लेकर अधिकारियों पर हमला करने पहुंचे और उनके साथ बदसलूकी करने लगे, वहीं आकाश के समर्थकों ने भी निगम अधिकारियों के साथ मारपीट की।
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के एमएलए बेटे ने अधिकारी की पिटाई, गिरफ्तार

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द