बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों के बंटवारे का मसला सुलझ गया है। शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोकसभा में सूबे की बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी।
बैठक के बाद अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। अमित शाह के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बातचीत हो चुकी है। अमित शाह द्वारा की गई घोषणा पर सहमति बन गई है। दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा, इस पर जल्द घोषणा कर दी जाएगी। अमित शाह ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा और रामविलास पासवान हमारे साथ बने रहेंगे। सभी पार्टियों के बिहार के नेता मिलकर सीटों पर फैसला लेंगे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आधारहीन प्रचार को जनाधार नहीं मिलेगा।
बिहार विधानसभा के लिए बराबर सीटों पर लड़ेंगे चुनाव बीजेपी-जेडीयू

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित