April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिहार चुनाव : नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विरोध में उतरेगें चिराग के उम्मीदवार

बिहार में एनडीए में दरार आखिरकार दिखाई दे ही गई है। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार के दल जनता दल यूनाईटेड और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी के बीच मनमुटाव आखिरकार एलजेपी के एनडीए से टूटकर अलग होने का कारण बनकर सामने आ गया।

लोक जनशक्ति पार्टी की संसदीय बोर्ड की आज हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार में एलजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी। यानी कि विधानसभा चुनाव में एलजेपी एनडीए का हिस्सा नहीं रहेगी, हालांकि एलजेपी ने बीजेपी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनाने को तैयार है। यानी कि वह बीजेपी का साथ नहीं छोड़ेगी।

लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि एलजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी। एलजेपी ने बीजेपी सरकार का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि एलजेपी के सभी विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मज़बूत करेंगे। एलजेपी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह अभी तय नहीं हुआ है लेकिन वह जेडीयू के हर उम्मीदवार के खिलाफ अपने उमीदवार खड़े करेगी। चिराग पासवान ने कहा है कि जीत हमारी होगी।

एक साल से बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के माध्यम से उठाए गए मुद्दों पर एलजेपी पीछे हटने को तैयार नहीं है। केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने सर्वसहमति से बीजेपी सरकार का प्रस्ताव पारित किया। बिहार में चुनाव के बाद एलजेपी के सभी विधायक बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। बीजेपी.एलजेपी में कटुता नहीं है। जेडीयू और एलजेपी में वैचारिक मतभेद है।

Share to...