बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। बुधवार 1 जुलाई को सभापति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश समेत कई नेता शामिल हुए थें इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी,
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्रीगण श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, विनोद नारायण झा सहित बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल की सचेतक रीना यादव, सदस्यगण प्रेमचंद मिश्रा, बीरेंद्र नारायण यादव, सीपी सिंह, विधायकगण अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ काम करने वाले सचिवों का सैम्पल लिया गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी और उनके साथ काम करने वाले ने भी टेस्टिंग के लिए स्वॉब दिया है।
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब तक 11 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। शनिवार को भी राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 84 हो गई। संक्रमण के 197 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11,111 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित