ऐच्छिक सेवानिवृति लेने वाले बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में शामिल हो गए है। उन्होनें पटना स्थित जेडीयू के कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की है। सेवानिवृति होने के बाद से ही उनके राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी। इससे पहले उन्होंने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात भी की थी।
इससे पहले गुप्तेश्वर पांडे ने बुधवार को कहा था कि मैं अभी किसी राजनीतिक दल में न शामिल हुआ हूं और न ही राजनीतिक व्यक्ति हूं। जब मैं तय करुंगा कि राजनीति में जाना और कौन दल में शामिल जाना है वह भी मैं बताउंगा। उन्होंने कहा था कि मैं चुनाव लड़ुंगा, यह भी मैंने अभी कहां कहा है। बक्सर, बेगूसराय, जहानाबाद और वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र सहित कई जिलों के शुभचिंतकों का दबाव है।
पांडेय ने कहा था कि मैं सेवा के नियमों से बंधा हुआ नहीं, अब एक स्वतंत्र व्यक्ति हूं। मैं, यदि मैं चाहता हूं, तो देश के किसी भी अन्य नागरिक की तरह चुनाव लड़ सकता हूं। मैं वर्तमान में सैकड़ों लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। ऐच्छिक सेवानिवृति ले चुके पूर्व पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वह विभिन्न जिलों के अपने शुभचिंतकों से बात करेंगे। उनसे बात करके तय करुंगा कि मुझे क्या करना है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित