April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिहार और झारखंड में सीबीआई व ईडी की छापेमारी बिहार में 4 आरजेडी नेताओ के यहां CBI के छापे

बिहार में नोकरी के बदले जमीन घोटाले व झारखंड में अवैध खनन घोटाले के मामले में आज सुबह से सीबीआई और ईडी ने छापेमार कार्रवाई की है। देशभर में बिहार,झारखंड सहित 17 जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। दिल्ली,तमिलनाडु में ईडी की छापेमार कार्रवाई जारी है वही बिहार में आरजेडी के 4 बड़े नेताओ के यहां सीबीआई की छापेमारी जारी है।

बिहार में आरजेडी के बड़े कद्दावर नेताओ के यहां सीबीआई के छापे,जमीन के बदले नोकरी घोटाले के मामले में आरजेडी के 4 नेताओ के यहां सीबीआई के छापे, सीबीआई ने पटना में आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह व आरजेडी राज्यसभा सांसद अशफाक करीम,मधुबनी में फयाज अहमद के घर,आरजेडी एमएलसी सुबोध राय के घर पर भी सीबीआई की छापेमार कार्रवाई की हैं।

लालू यादव के करीबी है माने जाते है सुनील सिंह और अशफाक करीम और अन्य सभी नेता।

वही सीबीआई की छापेमारी के बाद एमएलसी सुनील सिंह का गुस्सा फूट पड़ा उनका कहना है कि सिर्फ परेशान करने के लिए किया जा रहा है। कुछ नही मिलेगा इनको सुनील सिंह का कहना है बिहारी है टिकाऊ है,बिकाऊ नही है। बीजेपी की इशारे पर कार्रवाई की जा रही है।

बिहार में 4 बड़े नेताओ के यहां सीबीआई के छापे के बाद राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा पर जमकर बरस रहे है आरजेडी नेता। आरजेडी का कहना है कि केंद्र सरकार खुन्नस में कार्य कर रही हैं।

दरअसल मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है। आरोप हैं कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले जमीन और प्लॉट लिए गए थे। सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव,राबड़ी देवी,मीसा यादव,हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है,जिन्हें प्लॉट या प्रोपर्टी के बदले जॉब दी गई।

इसके अलावा झारखंड के रांची में अवैध खनन मामले में ईडी की छापेमारी जारी है। ये छापे प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर किये गए है। देशभर में करीब 17 जगहो पर ईडी की छापेमारी की गई है।

देशभर में सीबीआई और ईडी की छापेमार कार्रवाई से सियासी तूफान आ गया है और हर कोई सकते में है।

Share to...