कुछ दिन से देश के कई हिस्सों में यौन उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यूपी के बाद अब मध्यप्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। मप्र के बालाघाट जिले के बिरसा में भी अब नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बिरसा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित जीजा साले को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाने में रिपोर्ट के अनुसार वारदात गुरुवार की रात करीब 8 बजे हुई थी। पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय बालिका 1 अक्टूबर की रात को करीब 8 बजे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के मामा ने हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर जंगल की तरफ ले गया। उसके साथ उसका साला भी था, जो उकवा से अपनी बहन के घर आया था। पीड़िता को जंगल में ले जाकर रिश्ते के मामा के साले ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
मामले की रिपोर्ट 2 अक्टूबर को दर्ज हुई है। इस केस में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ अपराध धारा 375 डीए, 376-3 भादवि तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लेते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित