April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिग बी को इंडियन फिल्म पर्सनॉलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाज़ा

मुंबई। गोवा में 48वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का समापन मंगलवार को हुआ। इस खास मौके पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इंडियन फिल्म पर्सनॉलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाज़ा गया। अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर अपने स्पीच में पॉवर ऑफ सिनेमा के बारे में बताते हुए कहा कि सिनेमा हमें जाति, धर्म, रंग से परे साथ लाता है। सिनेमा ही एक ऐसा माध्यम है जो पोयटिक जस्टिस ऑफर करता है वो भी महज 3 घंटों में। मुझे इस फ्रटरनिटी का हिस्सा होने पर गर्व है। मेरी हमेशा ख्वाहिश रही है कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की प्रजेंस पूरी वर्ल्ड में हो। जब भी हम डार्क हॉल में बैठे होते हैं तो हम बिना रंग, धर्म और जाति का भेद किए फिल्म को देखते हैं। एक ही जोक पर एक साथ हंसते हैं, इमोशन पर एक साथ रोते हैं। दौड़ती भागती जिंदगी में हम कहां यूनिटी और इंटीग्रेशन का ऐसा खूबसूरत उदाहरण देख पाएंगे जो हम सिनेमा की दुनिया में देख पाते हैं। अमिताभ ने अपने स्वर्गीय पिता प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की बात को याद करते हुए स्वीकारी कि आखिरी सालों में मेरे पिता टेलीविजन के सामने बैठकर हर शाम हिंदी फिल्म देखते थे। कई बार मेरी फिल्म भी होती थी। अमिताभ ने बताया कि मेरी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी गोवा में ही शूट हुई थी। इसलिए यहां से मेरी बहुत यादें जुड़ी हैं। मेरी पहली फैन जरीन फर्नांडिस गोवा से ही थी।

Share to...