April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बाहुबली मुख्तार अंसारी के घर और करीबियों पर ईडी का छापा,दिल्ली,लखनऊ,गाजीपुर में छापेमार कार्रवाई

ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) ने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मुख्तार अंसारी के घर गाजीपुर में छापा मारा है। मुख्तार अंसारी के करीबियों की यहां भी ईडी ने छापेमारी की हैं।

ईडी ने दिल्ली,लखनऊ,गाजीपुर और मऊ में ईडी का छापा. मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर ईडी ने की है छापे मार कार्रवाई, ईडी ने मुख्तार अंसारी और उसकी करीबियों पर शिकंजा कसा है। मुख्तार के मुहम्मदाबाद स्थित घर पर भी तलाश की जा रही हैं। इसके साथ ही विक्रम अग्रहरि और गणेश मिश्रा के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। खान बस सर्विस के मालिक के यहाँ भी ईडी के छापे पड़े हैं।

माफिया मुख्तार अंसारी के साथ ही उनके करीबियों के यहां भी ताबड़तोड़ छापे मार कार्रवाई कि,कई टीमों ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की है। ईडी की कार्रवाई जारी हैं।

ईडी के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। ईडी की टीम पूरी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छापेमार कार्रवाई की जा रही हैं। स्थानीय पुलिस को भी नही आने दिया जा रहा हैं। सीआरपीएफ के जवानों ने जिस घर पर छापा मारा है उसे पुरी तरह से कवर अप करके रख है। और लगातार कार्रवाई जारी है।

Share to...