April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बायो डीजल पंप पर संयुक्त दल ने की कार्रवाई

बुरहानपुर: मप्र के बुरहानपुर जिले के ग्राम झिरी में स्थित सुंदर बायो डीजल पंप पर संयुक्त रूप से खाद सुरक्षा, नापतोल विभाग और इंडियन ऑयल की सर्वे टीम ने पंप पर पहुचकर जांच की और सेम्पल लेकर पंचनामा बनाया गया साथ ही नापतोल विभाग ने मशीन अनफिट पाए जाने पर सील कर दिया।

बुरहानपुर जिले में संचालित सुंदर बायो डीजल पंप पर संयुक्त रूप से जांच करने टीम पहुची और यंहा करीब 2 घंटे तक जांच चली। इस दौरान नापतोल विभाग ने मशीन की जांच की, जांच में मशीन में अनियमितता पाई गई। 5 लीटर में 120 पॉइंट कम पाया गया। जिसके आधार पर नापतोल विभाग ने पंचनामा बनाकर दोनों मशीनो को सील कर दिया तो वही खाद्य विभाग ने बायो डीजल के सेम्पल लेकर लेब में जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पंप पर कोई भी दस्तावेज भी नही पाए गए। जिसके आधार पर खाद्य विभाग और इंडियन ऑयल के सर्वे टीम ने भी कार्यवाही करते हुए जांच रिपोर्ट तैयार की हैं और आगे की कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में की जाएगी।

Share to...